सनी लियोनी बनेंगी यूपी पुलिस में कांस्‍टेबल ! बाप रे बाप, क्‍या होगा हाल !


यूपी पुलिस में भर्ती के लिए 60,244 पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित हो रही है।  पुलिस बल को मजबूत करने के  लिए की जा रही इस भर्ती के तहत पोर्न स्‍टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी उम्‍मीदवार हैं। परीक्षा में उनकी भागीदारी असली है या नकली यह तो अलग विषय है, पर इंटरनेट पर लियोनी का प्रवेश पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सोशल मीडिया में यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एक एडमिट कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम सनी लियोनी लिखा है। केवल नाम ही नहीं, बल्कि इसमें फोटो में भी सनी लियोनी की ही लगी हुई है। फोटो में लियोनी मादक अदाएं बिखेरती नज़र आ रही हैं। इस कार्ड पर क्‍यूआर कोड भी है और पता कन्नौज का दर्ज है। 


वैसे तो यह फोटो शॉप का कमाल ही लग रहा है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि जानबूझकर किसी ने इस तरह की हरकत की है और इस फर्जी एडमिट कार्ड की तस्‍वीर को वायरल कर दिया है। वहीं यूपी पुलिस ने भी इसे फर्जी बताया है।


बहरहाल लोग इस पोस्‍ट पर तरह-तरह के कमेंट करके मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है, बाप रे बाप यूपी पुलिस को अब भगवान ही बचाए, तो एक यूजर ने कहा यूपी पुलिस वैसे ही अपने कारनामों के लिए मशहूर है, सनी लियोनी के जॉइन करने के बाद जाने और क्‍या-क्‍या देखने को मिलेगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ