तीन दिन में नहीं करवाया ये जरूरी काम, तो गाड़ी का हो जाएगा चालान !


वाहन मालिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (
HSRP) लगाना अनिवार्य कर चुकी है. जुलाई 2022 से सभी नए वाहनों में की बिक्री एचएसआरपी प्लेट के साथ ही करने का नियम लागू हो चुका है. हालांकि कई राज्‍यों में इसके लिए अभी तक डेडलाइन नहीं है. कर्नाटक जैसे राज्यों को पुराने वाहनों की नंबर प्लेट को 17 फरवरी तक HSRP में अपग्रेड करना जरूरी है. ऐसा न करने पर 500 रुपये से 1,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. ऐसे में अगर आप कर्नाटक में रह रहे हैं, तो आपके पास HSRP नंबर प्लेट लगवाने के लिए आज यानी 14 फरवरी से तीन दिन का समय है। इन तीन दिनों में यह काम नहीं करने पर आपकी गाड़ी का चालान हो सकता है।

HSRP नंबर प्लेट क्या है?

एचएसआरपी, हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का संक्षिप्त रूप है. इन नंबर प्लेटों पर 3डी होलोग्राम और लेजर से अंकित नंबर जैसे सिक्‍योरिटी फीचर होते हैं. पुलिस के लिए इन प्लेटों की पहचान करना आसान है और इनके साथ छेड़छाड़ करना भी लगभग असंभव है. वर्तमान में, देश में सभी रजिस्टर्ड वाहनों के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट होना अनिवार्य है. जबकि दिल्ली, यूपी और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक समय सीमा नहीं है. कर्नाटक ने इसके लिए 17 फरवरी 2024 की तारीख निर्धारित की है.


घर बैठे कैसे प्राप्त करें HSRP नंबर प्लेट ?

अब तक नई या रिप्‍लेसमेंट एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करने का एकमात्र तरीका भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (siam) की आधिकारिक वेबसाइट है. यहां HSRP के लिए आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, ओटीपी के लिए फोन नंबर, ईमेल आईडी और ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई आईडी या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के विवरण भरने होंगे.


प्रोसेस इस प्रकार है:


  • siam की वेबसाइट http://www.siam.in पर जाकर ऊपरी दाएं कोने में "बुक एचएसआरपी" पर क्लिक करें.

  • मांगी गई जानकारियां भरें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • अपना जिले और वाहन का प्रकार चुनें, फिर अपने वाहन का ब्रांड चुनें.

  • अपने वाहन का विवरण और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और पेमेंट करें.

  • पेमेंट की रसीद की एक कॉपी अपने पास रखें.


यदि आप HSRP नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको अपनी गाड़ी के शोरूम या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पर जाना पड़ सकता है.


एचएसआरपी नंबर प्लेटों में बदलाव का उद्देश्य देश में वाहन सुरक्षा को बढ़ाना और वाहन मालिकों की पहचान को आसान बनाना है. इसलिए जुर्माने से बचने लिए नियमों का पालन करते हुए जल्‍द से जल्‍द अपनी गाड़ी में HSRP नंबर प्लेट लगवा लेनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ