इस बैंक के शेयर में गिरावट ने सैकड़ों म्‍यूचुअल फंडों को दिया तगड़ा झटका


एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार जारी गिरावट देश के कई म्‍यूचुअल फंडों को तगड़ा झटका लगा है। इसकी वजह यह है शेयर बाजार में इस शेयर के भारी वेटेज के कारण इसमें फंडों ने करीब
कुल 2.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है.


16 जनवरी को घोषित तिमाही नतीजों में बैंक की कमाई और जमा राशि में कमी के खुलासे से के बाद शेयर में भारी गिरावट आई. कमजोर तिमाही नतीजों के बाद से इसके शेयर पर बना दबाव अभी कायम है. जिसके चलते 24 जनवरी को स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹1382.40 पर पहुंच गया.


शेयर में लगातार गिरावट के हालिया रुझान एक चुनौतीपूर्ण अवधि का संकेत दे रहे हैं, क्योंकि इससे इस शेयर में म्‍यूचुअल फंडों के निवेश पर फर्क पड़ सकता है. शेयर के भाव में लगातार जारी गिरावट और फंडामेंटल्स में कमजोरी दिखने पर कई म्‍यूचुअल फंड इस शेयर में अपने हजारों करोड़ के निवेश को निकाल या कम कर सकते हैं. म्‍यूचुअल फंडों का एक्सपोजर (निवेश) कम होने से इस शेयर को भारी झटका भी लग सकता है.


एचडीएफसी बैंक के शेयर में म्‍यूचुअल फंडों के भारी-भरकम एक्सपोजर का श्रेय काफी हद तक निफ्टी 50 इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक के वेटेज को दिया जाता है. इसके चलते देश के ज्यादातर म्‍यूचुअल फंडों का इस शेयर में अच्‍छा खासा निवेश है.


एचडीएफसी बैंक के शेयर में 420 एक्टिवली मैनेज्‍ड म्‍यूचुअल फंडों का करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश है. एसबीआई म्यूचुअल फंड इस समूह में सबसे आगे है, जिसका इसमें ₹62,416 करोड़ का सबसे बड़ा निवेश है, जो फंड के कुल पोर्टफोलियो का 7.04% है.


इसके बाद एचडीएफसी एमएफ और यूटीआई एमएफ का नंबर आता है, जिनका एचडीएफसी बैंक में निवेश ₹24,432 करोड़ (4.19%) और ₹21,626 करोड़ (7.64%) है.पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग में केवल दो फंड  हाउसों का एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कोई एक्सपोजर नहीं है. इनमें क्वांट एमएफ और सैमको एमएफ शामिल हैं.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ