![]() |
| Instagram influencer and model Sophia Clarisse |
हमेशा हसीन और जवान दिखने की तमन्ना हर किसी को होती है। इसके लिए लोग, खासकर महिलाएं दुनिया भर के उपाय भी करती हैं। मेकअप, डायटिंग, जिम से लेकर बोटॉक्स थेरिपी, कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्रेस्ट इंप्लांट तक न जाने क्या-क्या करवाया जा रहा है आजकल, पर हम जिस बारे में बताने जा रहे हैं वह इस सबसे जरा हटकर है। यह आपको यकीनन हैरान भी करने वाला है।
आज के समय में कई लोग ऐसे हैं, जो एंटी-एजिंग के लिए खून की मदद ले रहे हैं। वह अपनी खुराक में अपने ही खून का इस्तेमाल पेय के रूप में कर रहे हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
एक मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और मॉडल ने जवान दिखने का यही अनूठा तरीका अपनाया है। इनका नाम सोफिया क्लेरीसी है। इंस्टाग्राम पर सोफिया के 2.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सोफिया अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस और वाइल्ड किस्म की फोटो शेयर करती हैं।
अब सोफिया ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। सोफिया का कहना है कि वह जवान दिखने के लिए अपना खून पीती हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने के बाद सोफिया ने स्वीकार किया है कि वह जवान नजर आने के लिए अपना खून पी रही थी।
सोफिया ने डिनर की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में गहरे लाल रंग का पेय दिखाई दे रहा है। सोफिया ने फिर दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें उसे अपनी उंगलियों के बगल वाले गिलास को पास दिखाया है। इस पर खून लगा लग रहा था।
सोफिया के इस फोटो को शेयर करने के बाद एक प्रशंसक ने इस पेय पदार्थ के बारे में सवाल किया। सोफिया का जवाब सुनकर लोग हैरत में पड़ गए। सोफिया ने इस तस्वीर पर अजोबीगरीब कैप्शन लिखा है। उसने लिखा, मैं अपना खून लाती हूं और वो इसे मेरे लिए लेमोनेड में मिलाते हैं।
लगातर लोग सोफिया से सवाल कर रहे थे। उसने कॉस्मेटिक्स बैग की तस्वीर शेयर की, जिसमें 'खून' की एक छोटी ट्यूब नजर आ रही थी। सोफिया ने कैप्शन लिखा, जो लोग मुझ पर यकीन नहीं करते हैं, यह उनके लिए है।
सोफिया का कहना है कि उनेके रेफ्रिजरेटर में हमेशा नौ ट्यूब खून के रखे होते हैं और वह हर हफ्ते इसे चौथाई या आधी मात्रा में पीती हैं। उन्होंने कहा कि वैसे वह एक शाॅट में अपना खून पीती हैं, लेकिन अच्छा परिणाम चाहिए होता, तो उसे किसी ड्रिंक में मिलाकर पीती हैं। Instagram influencer and model Sophia Clarisse drinks her own blood to look younger

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.