उर्फी की हरकतों ने छोटी बहन को कर दिया शर्मसार : लोग बोले, इसे तो बख्‍श दो !


अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज से सुर्खियां बटोरने की शौमीन उर्फी जावेद अब अपनी छोटी बहन को भी इसी रास्‍ते पर चलाने पर तुल गई हैं। सोशल मीडिया में उर्फी का एक वीडियो हाल ही में वायल हुआ है, जिसमें वह अपनी बहन डॉली जावेद के साथ कुछ ऐसी हरकत करती नज़र आ रही हैं, जिससे उनकी बहन को शर्मिंदा होना पड़ गया। 


इस वीडियो में उर्फी हमेशा ही तरह अपने फैशन का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी छोटी बहन डॉली जावेद भी हैं। उर्फी ने ब्लैक कलर की एक ऊटपटांग सी ड्रेस पहन रखी है, जिसमें एक सीधा और एक उल्टा दिल के शेप का कट नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स पहन रखी हैं।


उर्फी की बहन डॉली जावेद ने कोट पैंट के साथ अंदर बेल्ट स्टाइल ब्रालेट पहना है। साथ ही डॉली ने अपने बालों को ओपन रखा है। लेकिन इसी दौरान उर्फी की एक हरकत पर उनकी बहन को भरे इवेंट में सबके सामने शर्मसार होना पड़ा। 


दरअसल, डॉली आराम से पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं कि तभी उर्फी ने अपनी बहन का कोट फ्रंट से खींच दिया। इसकी वजह से लोगों को डॉली की वह चीजें भी नज़र आ गई, जो नहीं दिखनी चाहिए थीं और वह उप्स मोमेंट का शिकार भी हो गईं। उनके फेस एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा है कि डॉली को उर्फी की इस हरकत का जरा भी अंदाजा नहीं था।


उर्फी जावेद का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें कमेंट कर खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘खुद की तो इज्जत बची नहीं अब बहन की भी…कम से कम इसे तो बख्‍श दो !


एक अन्‍य ने लिख, ‘खुद के कपड़े तो पूरी तरह से उतार दिए अब बहन को भी अपने जैसा बनाना चाहती हैं।’ एक यूज़र ने तो यहां तक कहा, ‘उसे अपने जैसा न बनाओ।’ इस वीडियो पर लोगों के ऐसे ही कई कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ