पत्‍नी की भयंकर साजिश : प्रेमी से आधी रात करवाया अपने ही पति का कत्‍ल !


पत्‍नी की बेवफाई का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसमें बीवी ने खुद ही अपने प्रेमी और उसके दोस्‍तों के साथ मिलकर पति का अपने ही घर में बेरहमी से कल्‍त करवा दिया। 


लखनऊ के गुड़म्बा के नेहरू विहार में शनिवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड गुरु यादव उर्फ नीरज ( 40 वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश और किसी ने नहीं, बल्कि नीरज की पत्नी पूनम ने ही अपने प्रेमी शिव कुमार के साथ मिलकर रची थी। 


शनिवार रात पूनम ने हत्‍यारों के लिए घर का दरवाजा खोल दिया। शिव कुमार ने दोस्त यशवीर और रवि की मदद से वारदात को अंजाम दिया। हत्या कर भाग रहे आरोपियों को गश्त कर रहे सिपाहियों ने संदेह होने पर रोका । पूछताछ में उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की बात कबूल कर ली।


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात नीरज के घर के बाहर तीन लोग संदिग्ध हालात में टहल रहे थे। गश्त पर निकले सिपाहियों को देख कर आरोपी हड़बड़ा गए। शक होने पर संदिग्धों को पकड़ कर सिपाही थाने ले आए। जहां पूछताछ पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का पता चला।


जानकारी के मुताबिक नीरज बहुत शराब पीता था। नीरज और पूनम के दो बेटे अंकित (14) और
अर्पित (10) हैं।घर के खर्च पूरे नहीं होने पर सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी पूनम भी नौकरी करने लगी थी, जहां मुलाकात शिव कुमार से हुई। 


पूनम ने शिवकुमार को पति के मारपीट करने की बात बताई थी। शिव कुमार ने पूनम से शादी की बात कही। इसके लिए नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। इसमें शिव कुमार के दोस्त रवि-राज गौतम शामिल थे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ