मध्य प्रदेश में सरकार ने चार जिलों के एसपी और 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी आठवीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन बनाकर जबलपुर भेज दिया गया है।
अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर भेजा गया है।
आरआरएस परिहार को पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल बना दिया गया है।
हिमानी खन्ना को पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.