राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के करीब तीन जर्दन अफसरों का तबादला कर दिया है। इस बाबत शासन की ओर से 35 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उनके वर्तमान पद को ही अपग्रेड करते हुए वहीं पर बनाये रखा गया है।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा शुक्रवार को इस अाशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी। कुछ अधिकारी प्रोन्नति के बाद पोस्टिंग के इंतजार में थे जबकि कुछ वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे।
भुजेंद्र बास्की ऊर्जा विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किए गए हैं। वे अपने कार्यों के साथ राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस सूची के तहत स्थानांतरित और पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची आप संलग्न तस्वीर में देख सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.