कोई इंसान अगर दूसरे इंसान को गले में पट्टा बांध कर कुत्ते की तरह घुमाता नज़र आए, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ? खासकर, जब वह दोनों ही महिलाएं हों। यह अजीबोगरीब नज़ारा देखकर आप क्या कोई भी शख्स चौंक जाएगा।
यह बेहद अजीबोगरीब ट्रेंड बीते दिनों तक तो विदेशों में ही देखने को मिल रहा था, पर अब यह दिमागी फितूर भारत में भी आ पहुंचा है. इसमें इंसान, पालतू कुत्ते या बिल्ली बनकर अपने 'मालिक' के साथ रोड पर निकलने लगे हैं.
इसमें एक व्यक्ति कुत्ते की पोशाक पहने होता है, जबकि दूसरा उसका मालिक बनकर कर रोड पर उसे टहलाने निकलता है. इसमें टहलाने वाला शख्स या तो उनके परिवार का कोई सदस्य होता है या फिर पार्टनर होता है.
हाल ही में भारत में भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ठीक ऐसा ही नजारा दिख रहा है. एक लड़की पालतू कुत्ता बनकर चौपाये जानवर की तरह एक महिला के साथ रोड पर चल रही है. यह वीडियो @terakyalenadena नाम के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है.
इस वीडियो में एक महिला, अपने साथ एक लड़की को रोड पर घुमाने निकली है. लड़की ने काले रंग की अजीबोगरीब पोशाक पहन रखी है. उसके गले में कुत्तों वाला पट्टा है और वो अपने चार पैरों, यानी घुटनों और हाथों के बल रोड पर चल रही है. ठीक वैसे ही, जैसे पालतू जानवर चलते हैं.
वीडियो में एक जगह महानगर पालिका बोर्ड लगा है, जिससे समझ आ रहा है कि ये महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर इलाके का है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब लोगों ने ये नजारा देखा, तो वे इस अजीबोगरीब नजारे से अपनी आंखें ही नहीं हटा पा रहे हैं. हालांकि वीडियो देखकर तो ये साफ लग रहा है कि इसे महज़ मनोरंजन के लिए और सोशल मीडिया पर वायरल होने के नजरिए से बनाया गया है.
अपने इस मकसद में यह कामयाब भी हुआ है, क्योंकि इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि इन्हें यूपी-बिहार में ऐसी हरकत करने दो, तब समझ आएगा. एक ने कहा कि विदेश में की सड़कें साफ होती हैं, वहां ऐसा किया जा सकता है, पर भारत की सड़कें उतनी साफ नहीं होतीं, यहां यह सब करना बेवकूफी है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.