भयंकर हादसा : यूपी के कौशाम्‍बी में पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, पांच लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

Explosion-in-firecracker-factory-in-Kaushambi-UP

बीते दिनों मध्‍य प्रदेश की एक पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण विस्‍फोट की खबर के बाद ऐसी ही खबर उत्‍तर प्रदेश के कौशाम्‍बी से आई है। कौशांबी की एक पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण विस्‍फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। 


फैक्‍ट्री में एक के बाद एक धमाकों की गूंज से पूरा इलाका थर्रा गया है। धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 10 लोगों को फेक्‍ट्री से बाहर निकाला है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि धमाकों से झुलसे दर्जन भर से ज्‍यादा लोगों की हालत गंभीर है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई पटाखा फैक्‍ट्री कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्‍बे में है। हादसे के वक्‍त फैक्‍ट्री में कई लोग काम कर रहे थे। उनमें से चार की मौत की पुष्टि हो पुलिस ने की है। घायलों में से तीन-चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि एक की मौत अस्‍पताल में इलाज के दौरान हुई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। पटाखा फैक्‍ट्री में पहले विस्‍फोट के बाद करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे।


 फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक स्‍थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और जैसे-तैसे उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया। विस्‍फोट के एक घंटे बाद तक दमकल गाड़ियों के न पहुंचने के चलते स्‍थानीय लोग गुस्‍से में हैं। 


कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्‍तव ने मीडिया को बताया कि हादसे की चपेट में वही लोग आए जो पटाखा फैक्‍ट्री में काम कर रहे थे। उनके मुताबिक पटाखा फैक्‍ट्री  संचालक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। उन्‍होंने बताया कि यह फैक्‍ट्री रिहायशी इलाके से काफी दूर स्थित है। P


दमकल गाड़ि‍यों के देरी से पहुंचने पर उन्‍होंने कहा कि हादसे के वक्‍त फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक अन्‍य स्‍थान पर ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही उन्‍हें वहां से रवाना किया गया।  सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

Explosion-in-firecracker-factory-in-Kaushambi-U

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ