बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास रविवार भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी गायक व गीतकार समेत नौ लोगों की मौत कइ खबर है. 

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. स्कॉर्पियो में दो महिलाएं सहित आठ लोग सवार थे. वहीं बाइक पर एक व्यक्ति सवार था. 


इस हादसे में स्‍कॉर्पियो और बाइक सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इन सबकी पहचान हो गई है. इस घटना में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी व कलाकार सिमरन श्रीवास्तव ,आँचल तिवारी की भी मौत होने की भी खबर है.


मरने वालों में ये 9 लोग शामिल हैं छोटू पांडेय (बक्सर), सिमरन श्रीवास्तव (कानपुर) प्रकाश राय (बक्सर), दधिबल सिंह,(कैमूर), अनु पांडेय (बक्सर), शशि पांडेय (बक्सर) और  गायक छोटू पांडे के गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा (बक्सर) वागीश पांडेय (बक्सर), अभिनेत्री आंचल (मुंबई)।


देर रात घटना की सूचना मिलते ही बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दिल्ली से बनारस होते हुए रामगढ़ में शादी समारोह में जा रहे थे. कैमूर के डीएम से फोन पर हादसे की जानकारी मिली. पहले तो मरने वालों की पहचान नहीं हो पा रही थी, बाद में पता चला कि इसमें कई भोजपुरी कलाकार थे. लगभग सारे कलाकारों का मैंने मंच पर कार्यक्रम देश्‍खा है. हृदय विदारक घटना को देखकर काफी दुख हुआ.


कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा, वह दिया जाएगा. सभी बॉडी की पहचान कर उसके आधार नंबर की जांच कर उनके खाते में 10 से 15 दिनों के अंदर राशि भेज दी जाएगी. यह राशि इंश्योरेंस कंपनी के आधार पर होती है कि किसे कितने पैसे मिलेंगे. सामान्‍यत: प्रति व्यक्ति 4 से 5 लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान होता है.