भयंकर दुर्घटना : तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, गंगास्‍नान करने जा रही 8 महिलाओं व 7 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश के कासगंज एक भयंकर दुर्घटना की खबर आई है। हादसे में सात बच्चों समेत 20 लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक लोगों को गंगा स्नान के लिए ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्‍ते में एक तालाब में पलट गई जिससे यह हादसा हुआ है। 

इस भयंकर हादसे के बाद घटनास्‍थल पर हर ओर चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के माहौल में स्‍थानीय ग्रामीण लोगों को तालाब से बाहर निकालने में जुट गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। मौके पर बचाव कार्य जारी है।


जानकारी के मुताबिक कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर सडुक किनारे बने तालाब में गिर गई। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि ट्रॉली में सवार सात बच्चों और आठ महिलाओं सहित 20 लोगों की मौत हो गई। 


सीएम योगी ने कासगंज में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 2 - 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राश‍ि देने की घोषणा की है।  सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ