7 आईपीएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, देखिए गृह विभाग की ओर से जारी आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने 7 आईपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पूरा होने के बाद सीएसपी के पद पर पोस्टिंग दी है. महानदी भवन की ओर से सभी आईपीएस अफसरों की नवीन तैनाती की सूचना जारी की गई.

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकार ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के सख्त निर्देश गृह विभाग को दिए थे. सात जिलों प्रोबेशन के बाद जिन नए अफसरों की तैनाती हो रही है उनको तेज तर्रार अफसरों में गिना जाता है.


राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (74 आरआर बैच) के अधिकारियों के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के उपरांत पदस्थापना के लिए गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है.


2021 बैच के IPS अमन कुमार झा को नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर नियुक्त किया गया है. वही 2020 बैच के आईपीएस चिराग जैन को नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग में पोस्टिंग दी गई है. आदेश के तहत दी गई नियुक्तियां इस प्रकार हैं- 


  • आकाश कुमार शुक्ला जो पहले रायपुर जिले में तैनात थे अब रायगढ़ शहर के नए नगर पुलिस अधीक्षक होंगे.

  • चिराग जैन जो पहले सरगुजा में तैनात थे उनको दुर्ग जिले का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

  • अमन कुमार रमन कुमार झा जो पहले बिलासपुर में तैनात थे उनको प्रोबेशन के बाद रायपुर शहर का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

  • रविंद्र कुमार मीणा पहले बस्तर में तैनात थे अब उनको कोरबा जिले का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

  • रोहित कुमार शाह जिला कोरबा में पदस्थ थे उनको सरगुजा का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया.

  • उदित पुष्कर जिला रायगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे उनको जगदलपुर शहर का सिटी एसपी बनाया गया है.

  • उमेश प्रसाद गुप्ता जिला दुर्ग में तैनात थे उनको बिलासपुर शहर का सिटी एसपी बनाया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ