अपनी ही पत्नी से गैंगरेप कराने का एक घिनौना मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया है। बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला माता बसैया थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा का है। उसके घर में शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं हुई तो औलाद की चाहत में पति ने पत्नी को अपने 2 मजदूर साथियों को सौंप कर पत्नी से संबंध बनाने के के लिए उकसाया।
इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति और उसके दो साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी की और इलाके में लगे CCTV भी खंगाले, लेकिन उनका पता नही चला। इसके बाद पुलिस ने तीनों पर 3-3 हजार इनाम भी घोषित कर दिया, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया, जिसके बाद इस घिनौने मामले का खुलासा हुआ।
पीड़िता की मां बताया कि उसकी बेटी की शादी 6 साल पहले दिमनी के रायपुर गांव निवासी शख्स के साथ हुई थी, लेकिन पति में कमी होने के कारण उसके बच्चे नहीं हो रहे थे। पति बच्चे चाहता था इसलिए कुछ दिन पहले जब उसकी बेटी पति के साथ से मुरैना जा रही थी तो अंधेरा होने पर पति उसे सड़क किनारे खेत में ले गया।
वहां उसने 2 युवकों को बुलाया और कहा कि इसके साथ संबंध बनाओ, मुझे हर हाल में बच्चा चाहिए। साथ ही उसने पत्नी को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया, जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.