6 करोड़ कर्मचारियों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी : जानिए कितना मिलेगा लाभ !


महंगाई की मार के बीच करीब छह करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्‍छी खबर आई है। भविष्‍य निधि में अपनी जमा राशि पर अब उन्‍हें ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा। 

केंद्रीय भविष्‍य निधि कार्यालय यानी EPFO की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साल 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी करने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा।  करीब 6 करोड़ कर्मचारियों को ब्याज दर का तोहफा मिला है। 

ईपीएफओ की ब्‍याज रद में बढ़ोतरी की घोषणा।

3 साल में यह सबसे ऊंची ब्‍याज दर है। साल 2022-23 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8.15 फीसदी थी। 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.10 फीसदी थी। 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसदी थी, लेकिन अब 2023-24 में ब्याज दर 8.15 फीसदी होगी। EPFO के फैसले लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को हुई अहम बैठक में ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया।


केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट एक्‍स (ट्वीटर) पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए पोस्‍ट डाली है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ