झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
राज्य में बड़े स्तर पर हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही 5 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक डॉ अमंदीप गर्ग नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार के एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है। फिलहाल, वह राज्य सरकार के प्रिन्सपल सेक्रेटरी का पदभार संभाल रहे हैं।
कदम सिंह वसंत सम्भागीय आयुक्त, शिमला डिवीजन को शिमला के सचिव (आयुष) पद पर तैनात किया गया है। आईएएस संदीप कुमार, विशेष सकचिव (टंकिनी शिक्षा) को युवा सेवाएं एवं खेल, शिमला के सचिव सह मुख्य कार्यकड़ी अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोरजे छेरिंग नेगी शिमला निपटान अधिकारी को परिवहन विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ निपुण जिंदल एचपी आयुष निदेशक को डिजिटल प्रौद्योगिक और शासन विभाग के निदेशक पद पर तैनात किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.