गुजरात के वलसाड जिले से एक भयंकर हादसे की खबर आ रही है। वलसाड के वाघलधारा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से उसमें आग लग गई।
टैंकर में ज्वलनशील रसायन भरा होने के कारण आग लगने के कुछ ही सेकंड बाद टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को नेशनल हाईवे-48 पर मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले ट्रैक पर केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई।
रास्ते से गुजर रहे लोगों के जरिये सूचना मिलने पर वलसाड फायर टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गई। लगातार दो घंटे तक वाटर कैनन चलाने के बाद करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
घटनास्थल पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। माना जा रहा है कि यह शव टैंकर के ड्राइवर का हो सकता है। भीषण आगे के चलते टैंकर के पीछे आ रही कारें भी हादसे की चपेट में आ गईं। सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात रोक दिया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.