सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मौका : कंपनी ने कीमत में की 1 लाख रुपये की कटौती




एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) कंपनी  ने अपनी इलेक्ट्रिक कारकॉमेट ईवी 

(Comet EV) की कीमत में 1 लाख रुपये की बड़ी कटौती की घोषणा की है। कीमतों में इस काटैती के बाद इस ऑल-इलेक्ट्रिक कार की कीमतें अब 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू हो गई है। देश की सबसे सस्ती ईवी तीन ट्रिम में उपलब्ध है। यह सिंगल चार्ज में 230 किमी. की रेंज ऑफर करती है। 


एमजी ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने भारत में अपनी पूरी रेंज की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने कॉमेट, हेक्टर और ग्लोस्टर के लिए स्पेशल कीमतों की घोषणा की है। इसके साथ ही ZS ईवी के लिए एक नया वैरिएंट पेश किया है। 


कॉमेट ईवी (MG Comet EV) के वैरिएंट्स की बात करें, तो इसको तीन ट्रिम्‍स पेस, प्ले और प्लस में पेश किया है। एंट्री-लेवल पेस वैरिएंट की कीमत अब 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होगी। हालांकि कार के अन्य दो वैरिएंट की कीमतें अभी तक अपडेट नहीं की गई हैं।


एमजी कॉमेट ईवी के पावरट्रेन में सिगंल मोटर दी गई है। इसमें 17.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में सात घंटे लगते हैं। इसको एक बार चार्ज करने पर 230 किमी. की ड्राइविंग रेंज मिलती है। रियल लाइफ टेस्ट में कॉमेट ईवी 191 किमी. की रेंज देती है। कार की सिंगल मोटर 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ