दवा के साइड इफेक्‍ट से आमिर खान की ऑन स्‍क्रीन बेटी सुहानी की गई जान, महज़ 19 साल थी उम्र

आमिर खान की ऑन-स्क्रीन बेटी बनकर दंगल फिल्म से मशहूर हुई युवा एक्‍ट्रेस सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। जी हां 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। 

सुहानी के असामयिक निधन की खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं, जो फिर से किसी फिल्‍म में 'दंगल' गर्ल की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया।


फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भटनागर की जान जाने की वजह उनके पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड इफेक्ट पड़ा कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।


सुहानी भटनागर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' (2016) में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्‍म से मिली शोहरत के बाद उन्‍होंने कई टीवी एड्स में भी काम किया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ