इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 17 जिलों के DEO का हुआ ट्रांसफर


बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 17 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों का ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है।  इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग ने तीन दिनों के भीतर नई तैनाती का पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पटना, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सुपौल, समस्तीपुर, रोहतास, गया, भागलपुर, शिवहर, बांका, गोपालगंज, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, लखीसराय समेत अन्य जिलों के डीईओ बदले गए हैं। 


संजय कुमार-1 को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। कामेश्वर प्रसाद गुप्ता समस्तीपुर के डीईओ, राजकुमार नालंदा के डीईओ, सुभाष कुमार गुप्ता गोपालगंज के डीईओ की जिम्‍मेदारी दी गई है। संजीव कुमार पूर्वी चंपारण के डीईओ, राजदेव राम बेगूसराय के डीईओ, ओमप्रकाश गया के डीईओ और सुरेंद्र कुमार औरंगाबाद के डीईओ बनाए गए हैं।


बता दें कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार सभी जिलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। 


एसीएस के औचक निरीक्षण के दौरान कई जिलों में गड़बड़ियां भी सामने आई थीं। खास बात है कि पटना के डीईओ अमित कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। अमित कुमार पिछले कई वर्षों से पटना डीईओ के पद पर बने हुए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ