उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के बाद अब बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मंगलवार की दोपहर जारी हुई आईपीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
कुछ समय पहले ही चुनाव आयोग ने एक ही पद पर तीन साल और एक ही जिले में चार साल से जमे अफसरों का तबादला करने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में योगी सरकार ने 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।
तबादलों के तहत एलआर कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था बनाया गया है, जबकि संजीव गुप्ता सचिव गृह बनाये गए हैं। शलभ माथुर को अलीगढ़ क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
संतोष कुमार मीना को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर भेजा गया है। अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज भेजा गया है। श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को वहीं पर अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
कानपुर कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा का पुलिस का उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.