प्रेमियों को फ्री में विदेश यात्रा का मौका दे रही ये कंपनी : जानिए कैसे !


प्रेम-पंछियों के लिए अच्‍छी खबर है। आपकी मोहब्‍बत आपको मुफ्त में वियतनाम घूमने का मौका दे सकती है। प्रेमियों के लिए नए साल में यह शानदार तोहफा लेकर आई है वियतनाम की एयरलाइन वियत जेट, जो अपने “लव कनेक्‍शन 2024” कैम्‍पेन के तहत भारतीय कपल्‍स को 50 मुफ्त फ्लाइट्स की पेशकश कर रही है। 

कंपनी के मुताबिक इस प्रोग्राम का लक्ष्‍य उन भारतीय कपल्‍स को 50 मुफ्त फ्लाइट्स का तोहफा देना है, जिनकी एक अनूठी प्रेम कहानी है। प्रमोशनल टिकट हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार (GMT+7) को ऑफिशियल वेबसाइट vietjetair.com और वियत जेट मोबाइल ऐप पर खरीदारी के लिए उपलब्‍ध होंगे। 


एयरलाइन दोनों देशों के सांस्कृतिक और पर्यटक आनंद के इच्छुक लोगों के लिए पूरे साल (2024) के दौरान  में फ्लाइट के लिये फ्लिक्‍सेबल टाइमिंग के साथ बाधा रहित और सुविधाजनक यात्रा का यह खास अवसर प्रदान करने जा रही है। 


वियत जेट इस ऑफर की घोषणा गुजरात वाइब्रैंट ग्‍लोबल समिट 2024 में की है। भारत और वियतनाम के बीच व्‍यापार, पर्यटन एवं सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइन ने  “लव कनेक्‍शन 2024” कैम्‍पेन के तहत प्रमोशनल टिकटों की पेशकश की है, जिनकी कीमत सिर्फ 5555 रूपये से शुरू होती है। यह ऑफर वन वे टिकट के लिए होगा, जिसपर नियम और शर्तें लागू होंगी।

 

वियत जेट ने अपने वक्‍तव्‍य में बताया है कि “लव कनेक्‍शन- फॉल इन लव ऑल ओवर अगेन 2023” प्रोग्राम की सफलता के बाद भारतीय कपल्‍स  “लव कनेक्‍शन 2024” प्रोग्राम पेश किया जा रहा है। इसके तहत वह भारतीय कपल्‍स की प्रेम कहानियों का सम्‍मान करेगी। ऑफर का लाभ उठाने के लिए भारतीय कपल्‍स वियत जेट की वेबसाइट के खास सेक्‍शन loveconnection.vietjetair.com पर जाकर अपनी यादगार प्रेम कहानी और यात्रा से जुड़ी अपनी तमन्‍नाओं के बारे में बता सकते हैं। 


इस प्रमोशनल कैम्‍पेन के तहत 50 विजेताओं को 2024 में वियतनाम की दिलचस्‍प जगहों की यात्रा के लिये मुफ्त वियतजेट फ्लाइट्स मिलेंगी। इसके अलावा, अभी से लेकर 16 जनवरी, 2024 तक यात्री वियतजेट के सेल्‍स चैनल के माध्‍यम से ऑनलाइन खरीदारी करने में “SBBUIN” कोड का इस्‍तेमाल कर बिजनेस क्‍लास और स्‍काईबॉस टिकट की कीमतों में तुरंत 20% की छूट पा सकते हैं। 


इस प्रमोशन ऑफर के तहत  फ्लाइट का समय 10 जनवरी 2024 से 31 जून, 2024 तक रहेगा। वियत जेट फिलहाल हर हफ्ते भारत के 5 प्रमुख शहरों मुंबई, नई दिल्‍ली, अहमदाबाद, कोच्चि और तिरुचिरापल्‍ली हैं से 35 राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स चला रही है। एयरलाइन के टिकट की चार श्रेणियों बिजनेस, स्‍काईबॉस, डीलक्‍स और इको में उपलब्‍ध हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ