दिल्‍ली मेट्रो में महिला ने कर दिया ये कांड, हरकत देख वीडियो बनाने लगे लोग !


कभी डांस, कभी प्रेमियों की आपत्तिजनक हरकतें, तो कभी सीट के लिए झगड़े जैसे रोचक नज़ारे दिखाने वाली दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से कांड हो गया। दिल्‍ली मेट्रो के महिलाओं के डब्‍बे से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में सिर फुटव्‍वल करती नजर आ रही हैं। 


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कोच में काफी भीड़ है और इसी बीच दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है। इसके बाद एक महिला थप्पड़ मार देती है और फिर दोनों आपस में भिड़ जाती हैं। 


महिला की कई सहेलियां सामने वाली महिला पर टूट पड़ती है। वे एक-दूसरे के बाल खींचने लगती है और थप्पड़ पर थप्‍पड़ चलने लगते हैं। आसपास मौजूद महिलाएं दोनों को अलग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाती है। 


आखिरकार काफी मशक्कत के बाद यात्रियों ने सभी महिलाओं को शांत कराया। इस दौरान कई यात्री इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो बनाते रहे।सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की। 


एक ने अपने कमेंट में घटना की तुलना लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से करते हुए कहा, "इतना ड्रामा तो बिग बॉस में नहीं होता, जितना दिल्ली मेट्रो में होता है। अब बिग बॉस से ज्यादा ड्रामा दिल्ली मेट्रो में होता है। 


एक यूजर ने लिखा- पूरे ब्रह्मांड में सबसे अधिक घटना दिल्ली मेट्रो में होती है। एक अन्य व्यक्ति ने प्रस्ताव रखा- दिल्ली मेट्रो और मुंबई लोकल को फाइट क्लब का दर्जा दिया जाना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ