नए साल पर भीषण दुर्घटना, पिकनिक मनाने जा रहे 6 लड़कों की मौत : खुशियों को लगा ग्रहण


झारखंड के जमशेदपुर में नए साल पर पिकनिक मनाने जा रहे 6 लड़कों की एक भयंकर हादसे में मौत हो गई। सुबह बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोल चक्कर के निकट यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई।

सभी सुबह 5 बजे कार पर सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। बिष्टुपुर गोल चक्कर के निकट अनियंत्रित होकर पहले कार गोल चक्कर से टकराई उसके बाद बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से जा भिड़ी। सुबह-सुबह हुई इस भयंकर दुर्घटना से इलाके में ऑफर तफरी मच गई। 


हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कार में बुरी तरह फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सभी युवक दोस्त हैं और नए साल के मौके पर उन्‍होंने बीती रात कॉलोनी में लिट्टी पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद अचानक पिकनिक की योजना बनी और सभी कार से निकल पड़े। कार पर कुद 7 लोग सवार थे जिसमें छह की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज टीएमएच में चल रहा है।


हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजन से मिली सूचना के मुताबिक शुभम  कुमार झा पता बाबा आश्रम रोड नंबर 5 आदित्यपुर मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला के निवासी हैं। वह मल्टी टेक कंपनी में कार्यरत था। अनिकेत महतो उर्फ मोनू 3 महीना पहले टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग में ड्यूटी पड़े थे अभी कंपनी ब्लॉक क्लोजर होने के चलते बंद था इसीलिए घर पर थे। सूरज कुमार साहकी कार टाटा स्टील में उनकी गाड़ी चलती है। अन्य के परिवार वाले अभी नहीं आए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ