जी हां ! बिल्कुल सच्ची बात है। आपके मन में अगर किसी अनजान महिला के साथ उसके बिस्तर पर सोने के अरमान मचल रहे हैं, तो आपकी यह ख्वाहिश यह औरत बड़ी आसानी से पूरी कर सकती है। वह भी कुछ घंटे या महज़ एक रात के लिए नहीं, बल्कि पूरे महीने। इसके लिए आपको लाखों रुपये नहीं, बल्कि महज़ 54,000 रुपये खर्चने होंगे।
आपके मन की जिज्ञासा को शांत करते हुए, आइये बतातें हैं कि आखिर क्या है महिला और इसके बिस्तर पूरा मामला। बात अपने देश भारत की नहीं, बल्कि विदेश की है। आपको अगर लग रहा है कि हम अफ्रीका, एशिया या दक्षिणी अमेरिका के किसी गरीबी देश की बात कर रहे हैं, तो आपका अंदाज़ा बिल्कुल ही गलत है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर और संपन्न देशों में गिने जाने वाले कनाडा की। जहां बड़ी संख्या में भारतीय अपना भविष्य संवारने जाते हैं और वहां की नागरिकता लेकर शानदार जीवन जी रहे हैं।
दरअसल, कनाडा पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती महंगाई की समस्या से बुरी तरह जूझ रहा है। इसके चलते वहां के लोग पैसे कमाने के नए नए फंडे निकाल रहे हैं। हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि देश के मेट्रोपॉलिटन शहरों में आम लोगों के लिए घर के खर्चे चलाना मुश्किल होता जा रहा है। बड़े शहरों में मकान के किराये इतने अधिक हो गए हैं कि लोग अब पूरा मकान या कमरा किराये पर लगाने के बजाय सोने के लिए बेड किराये पर देने लगे हैं।
इसी के चलते एक महिला अपने आधे बिस्तर को ₹54,000 प्रति माह में किराये पर देने को विवश हो गई। कनाडा के टोरंटो की एक महिला रीयल एस्टेट एजेंट अन्या एटिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उसकी एक महिला क्लाइंट 900 कनाडाई डॉलर (54,790 रुपये) प्रति माह के हिसाब से अपना आधा बिस्तर किराए पर देने की पेशकश कर रहा है।
''झील के सामने वाले डाउनटाउन कॉन्डो में साझा बेडरूम'' शीर्षक से डाले गए पोस्ट में 900 कनाडियन डॉलर प्रति माह की दर पर बेड शेयरिंग की जानकारी दी गई है।
एटिंगर की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि टोरंटो स्थिति इससे बदतर नहीं हो सकती। यह बहुत ही अशोभनीय है। रहने के लिहाज से टोरंटो को राजधानी ओटावा के बाद कनाडा का दूसरा सबसे महंगा शहर माना जाता है। यहां लगातार किराये में बढ़ोतरी होने के कारण लोग अब अजनबी लोगों को भी अपना बिस्तर किराये पर देने को विवश हो रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.