संसद पर हुए आतंकी हमले का भयानक मंजर देश भूला नहीं है, जब आतंकियों ने खुले आम संसद परिसर के भीतर घंटों तक गोलीबारी कर सांसदों को बंधक बना लिया था. करीब डेढ़ दशक बाद ठीक उसी दिन संसद की सुरक्षा में आज फिर बड़ी चूक देखने को मिली.
सुरक्षा में हुई चूक का फायदा उठाकर दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए.दोनों ही शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे.दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर यानी आंसू गैस के केन थे.
दोनों युवक अचानक ही दर्शक दीर्घा से सदन के वेल में कूद पड़े और आंसू गैस के केन को फेंक दिया, जिससे गैस निकलने लगी. हालांकि कुछ ही पलों में संसद में मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया. दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया. वहीं, इस अप्रत्याशित घटना के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.
युवकों से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक कार्यवाही के दौरान घुसे दोनों युवक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. युवकों में एक का नाम सागर है. सांसद दानिश अली. दोनों मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे.
यह घटना उस वक्त हुई, जब लोकसभा में शून्यकाल चल रहा था. दोनों उपद्रवी युवकों को सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला.
कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी.
युवकों की हरकत से संसद में मची अफरा-तफरी का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिकं पर क्लिक करें.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.