दो दिन बाद 40 हजार रुपये महंगी होने वाली है ये स्‍कूटर, कम कीमत पर मिलेगी ऐसे !


दो हफ्ते पहले ही 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप सिंपल एनर्जी की ई-स्कूटर 40 हजार रुपये महंगी होने जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि 
जिन लोगों ने ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग कराई है, वे 31 दिसंबर तक 99,999 रुपये के बेस प्राइस पर इसे खरीद सकेंगे.

प्रारंभिक अवधि समाप्त होने के बाद 3.7kWh बैटरी के साथ डॉट वन नाम से पेश की गई यह किफायती ई-स्कूटर की कीमत बढ़कर अब 1,39,999 रुपये (चार्जर सहित) हो गई है. इसके साथ ही मई 2023 में लॉन्च  5kWh बैटरी वाले सिंपल वन की कीमत 1.45 लाख रुपये थी.

राहत की बात यह है कि अगर आपने सिंपल वन प्री-बुकिंग करा रखी है, तो कंपनी का कहना है कि आप डॉट वन पर स्विच कर सकते हैं और 31 दिसंबर तक सिर्फ 99,999 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर स्‍कूटर खरीद सकते हैं सकते हैं. इसके बाद, सभी प्री-बुकिंग के लिए कीमत बढ़कर 1,39,999 रुपये हो जाएगी.

कंपनी ने बताया है कि 5kWh बैटरी वाले वन ई-स्कूटर की कीमत अब 1,58,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु, चार्जर सहित) है। यह मई 2023 की लॉन्च कीमत से 13,000 रुपये अधिक है और 1.10 लाख रुपये की शुरुआती 'लॉन्च कीमत' से 48,000 रुपये अधिक है, जिसकी घोषणा मूल रूप से अगस्त 2021 में की गई थी जब पहली बार प्री-बुकिंग शुरू की गई थी.

माना जा रहा है कि FAME-II सब्सिडी में हाल ही में कटौती के बाद कंपनी 5kWh की विशाल बैटरी वाली सिंपल वन स्कूटर को मौजूदा कीमतों पर दे पाने में असमर्थ है. इसी के चलते हाल ही में कंपनी ने कुछ ग्राहकों तक अपनी प्री-बुकिंग रद्द करने का कदम उठाया था. साल खत्म होने के करीब सिंपल एनर्जी ने केवल 50 स्‍कूटरें बेची हैं.

अधिक कॉस्‍ट इफेक्टिव मॉडल डॉट वन की लॉन्चिंग के साथ ही सिंपल ग्राहकों को इस मॉडल को चुनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'सभी वन प्री-बुकिंग धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी' डॉट वन' पर स्विच करें.

हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सिंपल वन की विशाल बैटरी ही इसका सबसे बड़ा आकर्षण थी, जो कि प्रतिद्वंद्वी ई-स्‍कूटरों की तुलना में काफी कम कीमत पर मिल रही थी. अब जब बैटरी आमतौर पर पाए जाने वाले आकार में आ गई है और स्‍कूटर की कीमत भी काफी बढ़ गई है, तो यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में कितने ग्राहक इसे लेते हैं. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ