इस कंपनी के स्‍मार्ट फोन ने छुड़ा दिए iphone के छक्‍के, जानिए कैसे किया कमाल !


चीन की कंपनी हुआवेई ने अपना नया स्मार्टफोन मेट 60 लॉन्‍च करके चीन में आईफोन को कड़ी टक्‍कर दे दी है. अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद एक बुरे दौर से गुज़री चीनी कंपनी थी ने अपने नए स्मार्टफोन मेट 60 के साथ बाजार में दमदार वापसी की है. इसने कुछ ही दिनों में चीन में इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली है कि चीन में आईफोन की बिक्री को तगड़ा झटका लग गया है. 

  • शानदार फीचर्स और मार्केटिंग की बदौलत चीनी कंपनी हुआवेई के स्मार्टफोन मेट 60 संग बाजार में जबरदस्त वापसी

9To5Mac की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के बाद से, काउंटरपॉइंट सर्वेक्षण में बताया गया है कि हुआवेई की बिक्री में 83 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि एपल ने महज 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. रिपोर्ट में कहा गया है “अक्टूबर में मजबूत मीडिया कवरेज के साथ मेट 60 का लॉन्च व मार्केटिंग शानदार रहा है.'' यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आईफोन की बिक्री हुआवेई के नए इनोवेटिव डिवाइस से काफी प्रभावित हुई है.

चीनी ब्रांड ने बड़े आकार की स्क्रीन पेश करके अपने स्मार्टफोन के लिए पहले भी एप्पल को कड़ी टक्कर दी थी, अब एक बार फिर यह आईफोन को झटका देता नजर आ रहा है. हालांकि कुल बिक्री के मामले में एपल अब भी आगे बनी हुई है, पर यह समय ही बताएगा कि वह इस पोजीशन पर कब तक कायम रह पाती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ