युवती को खुलेआम उठा ले गए बाइक सवार, वीडियो हो रहा वायरल : जानिए पूरा मामला


एमपी अजब है। एमपी के ग्‍वालियर में दिन दहाड़े हुई एक गजब की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयर हो रहा है। इसमें बस से उतरी युवती को दो मोटर साइकिल सवार युवक अगवा करके ले जाते नज़र आ रहे हैं। यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

मामला ग्‍वालियर जिले के पास का है।  दतिया के बरा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय प्राची बस से अपने भाई के साथ ग्वालियर गई थी, वह अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में हिस्सा लेने जा रही थी। प्राची जैसे ही झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरी, उसे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया।


इनमें से एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने युवती को जबरन पकड़कर अपने साथ मोटर साइकिल पर बिठा लिया। इसके बाद दोनों युवती को लेकर भाग गए। मौके पर कई लोग मौजूद थे। मगर, वह युवती को बचाने कोई भी आगे नहीं आया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक युवती को लेकर भाग निकले।


एकतरफा प्रेम संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने का शक पुलिस ने जताया है। पुलिस का कहना है कि युवती का अपहरण करने वाले युवकों में से एक उसका पुराना दोस्त है, जो पिछले दिनों उसके घर में भी घुस गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ