इसी बाइक का था इंतज़ार, 15 मिनट में हो जाएगी फुल चार्ज : जानिए कीमत और खूबियां


केरल स्टार्टअप मिशन के तहत स्थापित स्टार्ट-अप कंपनी हिंदुस्तान ईवी मोटर्स कॉर्पोरेशन ने अपनी फास्ट चार्जिंग इलेक्ट्रिक बाइक शनिवार को राजधानी में चल रहे हडल ग्लोबल शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया है 

कंपनी ने इस मौके पर अपनी लैंडी ई-हॉर्स इलेक्ट्रिक सुपर बाइक के साथ ही लैंडी ईगल जेट सुपर स्कूटर को भी पेश किया जिनमें 5 से 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है साथ ही लंबी बैटरी लाइफ का भी वादा किया गया है.

राज्य परिवहन सचिव बीजू प्रभाकर ने एर्नाकुलम के मूल निवासी को पहली सुपर बाइक सौंपकर लॉन्चिंग को संपन्न कराया. कंपनी ने इस सुपर बाइक में अन्‍य इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग की जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी के बजाय खुद से बनाई हुई में पांचवीं पीढ़ी के लिथियम टाइटेनेट ऑक्सी नैनो बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो सुपर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करने के साथ ही लंबी बैटरी लाइफ देती है. 

  • केरल की स्टार्ट-अप ने हडल शिखर सम्मेलन में लॉन्च की फास्ट चार्जिंग सुपर बाइक, ग्राहक को चाबी सौंपकर किया उद्घाटन 

कंपनी के प्रबंध निदेशक बीजू वर्गीज ने इस मौके पर कहा “हमारा प्रयास इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में कुछ प्रमुख समस्याओं को हल करने का था, विशेष रूप से चार्जिंग में लगने वाला लंबा समय और तुलनात्मक रूप से कम बैटरी लाइफ की समस्याएं हमारे फोकस में थीं. लिथियम टाइटेनेट बैटरी इसके समाधान में काफी मददगार हैं. मौजूदा बैटरियों में कई घंटों की चार्जिंग की तुलना में, यह बैटरी फ्लैश चार्जिंग सिस्टम से महज 5 से 15 मिनट में चार्ज हो जाती है. साथ ही हम बैटरी के लिए 16 साल की वारंटी भी दे रहे हैं. ”

वर्गीज ने बताया कि भारत में ब्रांड नाम का उपयोग करने के लिए हमने अमेरिकी कंपनी लैंडी लैंज़ो के साथ हाथ मिलाया है. हालांकि इस सुपर बाइक और स्कूटर के लिए पूरी तकनीक हमने खुद ही विकसित की है."

अगले तीन से छह महीनों के भीतर तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और एर्नाकुलम सहित प्रमुख शहरों में इसके डीलरशिप रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे, जबकि तमिलनाडु के छह प्रमुख शहरों में डीलरशिप नेटवर्क भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. 

सुपर बाइक और सुपर स्कूटर दोनों की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है, जबकि लिथियम-आयन बैटरी वाले स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये है. हिंदुस्तान ईवी मोटर्स कॉर्पोरेशन के सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के साथ-साथ केंद्रीय भूतल परिवहन विभाग की मंजूरी मिली हुई है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ