सरकारी एजेंडे पर फिल्में बनाने के लिए बुरी तरह बदनाम कंगना रनौत को झटके पर झटके लग रहे हैं, वो भी 440 वोल्ट के. बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होने से बड़बोली कंगना को जहां तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी वह हंसी का पात्र बनती नज़र आ रही हैं.
कंगना की नई फिल्म तेजस के प्रीमियर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने और भाजपा द्वारा खुलकर इसे सपोर्ट व प्रमोट करने के बावजूद पहले ही दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने पर अब उनकी एक्टिंग के गिरते स्तर और अपना ही चेहरा चमकाने के लिए फिल्में बनाने पर न सिर्फ गंभीर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि कंंगना को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. ट्रोल्स के कड़वे कंमेंट्स ने जहां कंगना को रुआंसा कर रखा है, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कंगना की फ्लॉप हुई फिल्म तेजस पर तीखा बयान देकर ऐसी मिर्ची लगा दी है कि कंगना के साथ-साथ अंधभक्तों की तगड़े से सुलग उठी है.
जियो मामी फिल्म फेस्टिवल (JIO MAMI Film Festival) में शिरकत करने के लिए भारत आई प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी राय रखते हुए कुछ ऐसी बात कह दी, जिसे सीधे कंगना की फिल्म तेजस की नाकामी से जोड़कर देखा जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित फिल्मों के फ्लॉप होने का उनपर कितना बुरा असर पड़ता है. प्रियंका ने कहा, “ जब हम कोई महिला केंद्रित फिल्म करते हैं तो हम पर बहुत ज्यादा दबाव होता है. यूं तो हम महिलाओं पर आधारित बहुत सी फिल्मों को सफल होते देखते हैं, लेकिन दबाव तब बढ़ता है जब कोई फिल्म सफल नहीं हो पाती.”
माना जा रहा है कि इस बयान में प्रियंका का इशारा तेजस के फ्लॉप होने की ओर था. बता दें कि ‘तेजस’ एक महिला केंद्रित फिल्म है जिसमें कंगना ने लीड रोल अदा किया है. कंगना की बाकी फिल्म की तरह ही इस फिल्म का भी खूब प्रचार हुआ था और मीडिया मैनेजमेंट व बीजेपी के प्रमोशन के जरिये फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी हाइप भी क्रिएट की गई. इस सबके बावजूद जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.