पूर्व सीएम को CID ने किया गिरफ्तार, मचा बवाल : जानिए पूरा मामला


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के आरोप में सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर सियासी हंगामा भी मच गया है। 

नायडू ने कहा है कि सीआईडी ने उचित जानकारी दिए बिना उनकी गिरफ्तारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीआईडी ने सबूत दिखाने से भी इनकार कर दिया। मीडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा, ''मैंने कोई चोरी या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना जानकारी दिए मुझे गिरफ्तार कर लिया। मैंने उनसे सबूत दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया। मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया गया है।''


पूर्व मुख्‍यमंत्री को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में कथित तौर पर आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने हिरासत में लिया है। इस मामले में 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी।


आज सुबह पुलिस टीडीपी प्रमुख को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्हें टीडीपी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों और नायडू के समर्थकों के बीच इस दौरान झड़प भी हुई। नायडू का नाम इस मामले में आरोपी के रूप में शामिल किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ