आप अगर उमस भरी गर्मी से परेशान हैं पर एसी खरीदने और उसका भारी-भरकम बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं हैं, तो आज हम आपको ऐक ऐसा सस्ता जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कम पैसों में एसी की तरह आपको उमस और गर्मी से निजात दिलाएगा।
हम जिस डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम डी-ह्यूमिडिफायर है। यह डिवाइस उमसभरी गर्मी को कम करती है। कूलर या पंखे के साथ काम करके यह कमरे को ठंडा कर देता है। इस तरह इसे चलाने पर आपको एसी का इस्तेमाल किए बिना ही चिपचिपी गर्मी सेछुटकारा मिल जाएगा।
महज़ 5,000 से शुरू होती है कीमत
कई कंपनियों के डी-ह्यूमिडिफायर बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत एसी से काफी कम है। इसकी कीमत मार्केट में महज़ 5,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि एयर कंडीशनर करीब 30000 रुपये में आता है। अपने कमरे के साइज और जरूरत के हिसाब से इसे आप खरीद सकते हैं।
ऐसे करता है काम
काम के मामले में डी-ह्यूमिडिफायर भी कुछ -कुछ एयर कंडीशनर जैसे ही होता है। यह हवा में मौजूद नमी को सोख लेता कर उसे ड्राई कर देता है। इससे कमरे में उमस खत्म हो जाती है. कूलर और पंखे की हवा भी ठंडी आने लगती है। डी-ह्यूमिडिफायर बारिश के बाद होने वाली नमी को भी काफी कम कर देता है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.