इस तरह टूट गई रतन टाटा की शादी, इंटरव्‍यू में सुनाई दर्द भरी कहानी

देश के सबसे सम्‍मानित और प्रतिष्ठित उद्यमियों में गिने जाने वाले रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में अपनी अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया है। टाटा ने 1960 के दशक में अपनी शादी तय होने और फिर उसके टूट जाने का दर्द बयां करते हुए बताया कि ‘उसके' जैसा फिर कोई मिला ही नहीं जिसे पत्नी कह सकूं। 

भारत-चीन युद्ध के चलते टूट गई शादी

रतन टाटा इससे पहले भी गाहेबगाहे अपने 4 प्रेम संबंधों का जिक्र कर चुके हैं, पर अपनी शादी को लेकर उन्होंने पहली बार कुछ बोला है। टाटा ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी लॉस एंजेलिस में तय हो गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, क्योंकि वह अपनी दादी के साथ भारत वापस आ गए थे। जिस महिला के साथ वह शादी करने वाले थे, उन्हें भी जल्द भारत आना था, लेकिन इसी बीच भारत और चीन के बीच 1962 का युद्ध शुरू होने के कारण उनके घर वालों ने उन्हें भारत आने की इजाजत नहीं दी।”


शादी टूटने पर खुद को कामकाज में कर लिया व्‍यस्‍त

उसके बाद टाटा के कुछ अन्य रिलेशनशिप बने, लेकिन किसी को उस तरह नहीं देख सके जिन्हें वह अपनी ‘वाइफ’ कह सकें। इसके बाद उनका जीवन काफी उतार और चढ़ाव से बीतने लगा। वह लगातार काम और ट्रैवेल में व्‍यस्‍त रहने लगे, जिसकी वजह से उनके पास खुद अपने लिए ही समय ही नहीं बचा। इस सब पर टाटा कहते हैं ''आज जब मैं पीछे पलट कर देखता हूं तो मुझे एक सेकेंड के लिए अफसोस नहीं है।''


माता-पिता के तलाक के बाद दादी ने की परवरिश

इससे पहले 2020 में भी एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा अपनी निजी जिंदगी के विषय में बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके बचपन मेें ही माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी ध्यान दादी ने उनका रखा। बाद में वह पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका चले गए और लॉस एंजेलिस के पढ़ाई के दिनों में ही उनको प्रेम हुआ। उन दिनों का जिक्र करते हुए कहते हैं, “वह जिंदगी का एक खूबसूरत दौर था..... सुहाने दिन थे। मेरे पास मेरी अपनी कार थी और मैं अपने काम से बहुत प्यार करता था।”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ