मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष को बीते दिनों राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करनी पड़ी. यही नहीं, उनसे छीना गया सरकारी बंगला भी झक मार कर वापस करना पड़ा.
इस सारे प्रकरण में मोदी सरकार की जमकर थू-थू होने के बाद अब खबर यह आई है कि राहुल गांधी ने दोबारा एलॉट किए गए सरकारी बंगले को लेने से इंकार कर दिया है. राहुल गांधी के इस कदम को मोदी सरकार के मुंह पर एक करारा तमाचा माना जा रहा है.
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद लोकसभा की हाउसिंग सोसायटी ने उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट कर दिया था, लेकिन अब कांग्रेस नेता ने इसे लेने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए राहुल गांधी ने लोकसभा हाउसिंग सोसायटी को पत्र लिखा है.
बता दें कि यह बंगला राहुल गांधी को तबसे मिला था, जब वह पहली बार अमेठी से सांसद चुनकर आए थे. वह बतौर सांसद बीते 19 साल से इसी 12, तुगलक लेन में रह रहे थे. बंगला खाली करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.