कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को लोकसभा में 'फ्लाइंग किस' के बहाने घेरने की कोशिश करने वाली भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब खुद इस मामले में बुरी तरह से घिरती नज़र आ रही हैं।
मथुरा से भाजपा की सांसद सिने तारिका हेमा मालिनी द्वारा राहुल गांधी को संसद में 'फ्लाइंग किस' करते न देखने की बात कहे जाने पर ईरानी की इस फर्जी शिकायत का गुब्बारा फूट गया है। इससे न केवल ईरानी की जमकर किरकिरी हो गई है, बल्कि भाजपा और मोदी सरकार की भी दुनिया भर में जमकर भद्द पिट गई है।
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को संसद में फ्लाइंग किस करते नहीं देखा। गौरतलब यह है कि राहुल गांधी के खिलाभ भाजपा की 21 महिला सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे गए शिकायती पत्र में हेमा मालिनी का भी नाम लिखा हुआ है। लिहाज़ा हेमा मालिनी का ये बयान तुरंत वायरल हो गया।
उधर, शिव सेना (उद्धव ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि जब राहुल गांधी सदन में बोल रहे थे तो सारे मंत्री खड़े होकर शोर मचा रहे थे। उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे। राहुल गांधी ने भाषण के बाद स्नेहवश ऐसा किया। उससे आपको क्या दिक़्क़त है. आपको नफ़रत की इतनी आदत है कि आपको प्यार के हावभाव समझ ही नहीं आते।”
इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप के खिलाफ़ प्रतिक्रिया देते स्मृति को बुरी तरह आड़े हाथों लिया है। मालीवान ने ट्विटर किया “ हवा में फेंकी हुई एक फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई. दो पंक्ति पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ था, जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर छाती पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। तब आपको उसके किए हुए पर ग़ुस्सा क्यों नहीं आया।”
बता दें कि इस विवाद में कई महिला सांसदों सहित अन्य महिलाएं राहुल गांधी के समर्थन में उतर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले में स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए तरह-तरह के मीम वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें अपनी ही सहेली के पति को हड़प लेने वाली बताते हुए तीखे कटाक्ष किए जा रहे हैं। साथ ही स्मृति की बेटी के गोवा स्थित सिली सोल रेस्टोरेंट में बीफ व शराब परोसे जाने को लेकर भी लोग व्यंग्य करने से नहीं चूक रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.