गुजरात से मुंबई आ रही जयपुर एक्सप्रेस में गोली मारकर पुलिस के एक ASI समेत 4 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फायरिंग में चार लोगों की मौत की टना महाराष्ट्र के पालघर में हुई है। मरने वालों में आरपीएफ के एक एएसआई और तीन यात्री शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांस्टेबल चेतन ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि जयपुर एक्सप्रेस जयपुर से मुंबई जा रही थी। खबरों के मुताबिक, कांस्टेबल की अपने सहकर्मी से बहस हो गई। जब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गुस्से से आग बबूला हुए आरोपी ने गोली चला दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
फायरिंग की घटना 31 जुलाई को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एक्सप्रेस में हुई है। बोगी संख्या बी-5 में एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई पर गोली चलाई। कांस्टेबल को भायंदर चौकी पर पकड़ लिया गया है। डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
रेलवे के अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कांस्टेबल ने अपने ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की, जिसमें आरपीएफ एएसआई और ट्रेन के तीन अन्य यात्रियों की सुबह 5 बजे के मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीना पर गोली चला दी। अपने सीनियर की हत्या के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और यहां उसने तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। सरकारी रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को मीरा रोड पर पुलिस ने पकड़ लिया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.