नई नई कार राह चलते बार-बार बंद हो जाए, तो खरीदार का पार चढ़ना लाज़मी है, पर उदयपुर के एक कार मालिक ने अपनी इस फजीहत का बदला कार कंपनी से लेने के लिए गज़ब का पैंतरा अपनाया.
राजस्थान के उदयपुर के इस दिलचस्प मामला में कार खरीदने वाले युवक का कहना है कि उसकी नई-नवेली एसयूवी में एक के बाद एक इतनी गड़बड़ी हुईं कि परेशान हो गया. जब वह सगाई की रस्म करने ससुराल पहुंचा तो वहां भी कार खराब हो गई.
इस बेज्जती से नाराज युवक ने जब कंपनी को कॉल किया तो वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने कंपनी को सबक सिखाने की ठानी कार को गधे से खिंचवाकर शोरूम पहुंचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया, जो कि काफी वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार उदयपुर के सुंदरवास निवासी राजकुमार पूर्बिया ने क्रेटा कार खरीदी थी. कार खरीदने के डेढ़ महीने बाद ही उसमें खराबी आना शुरू हो गई. राजकुमार जब इंगेजमेंट में गए थे तो वहां भी कार खराब हो गई. राजकुमार ने कंपनी को कॉल कर जानकारी दी और कार ले जाने को कहा, लेकिन कंपनी ने मौके से कार को ले जाने में असमर्थता जता दी.
कार शोरूम प्रबंधन के इस व्यवहार से कार मालिक इतना दुखी हो गए कि उन्होंने विरोध का अनूठा तरीका निकाला. राजकुमार ने अपनी नई कार को गधे खिंचवाया और शोरूम पर जा पहुंचे, जहां कंपनी के शोरूम और उनके कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया.पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.