Kia ने बंद की इस शानदार कार की बुकिंग, सामने आई ये वजह


कार बनाने वाली कंपनी Kia ने अपनी लग्‍जरी सेग्‍मेंट की एमपीवी Kia Carnival की बिक्री भारत में बंद कर दी है. हालांकि कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी तक नहीं की गई है. माना जा रहा है कि इस मॉडल की काफी कम बिक्री के चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है.


डीलरों ने इस मल्‍टी पर्पज व्‍हीकल (एमपीवी) की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इसलिए माना जा रहा है कि किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में कार्निवल को बंद कर दिया है. हालांकि कंपनी ने अबतक इसका ऐलान नहीं किया है. 


Kia ने कार्निवल एमपीवी को फरवरी 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. इसे देश में लग्‍जरी सेग्‍मेंट की चुनिंदा एमपीवी माना जाता है. इसे 24.95 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया था. यह एमपीवी तीन वेरिएंट और कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध थी.


यह टोयोटा की इनोवा से ज्यादा जगहदार और बड़ी गाड़ी थी. अपने सेगमेंट में यह एक अनूठी कार थी. भारतीय बाजार में Kia कार्निवाल से बड़ी एमपीवी केवल टोयोटा की वेलफायर और मर्सिडीज वी क्लास हैं और इन दोनों की ही कीमत एक करोड़ रुपये से ऊपर थी. इस लिहाज से Kia Carnival इस सेग्‍मेंट में सबसे सस्‍ता विकल्‍प पेश कर रही थी. इसके बावजूद बिक्री के मामले में इसे अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिल सकी. 


कंपनी ने इस एमपीवी में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया था, जो 3800 RPM पर 200 PS और 1500-2750 RPM पर 440 Nm का टार्क पैदा करता है। इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक इंजन के साथ पेश Kia गया था.

ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित बिक्री को देखते हुए Kia ने कार्निवल को BS6 चरण 2 मानदंडों का पालन करने के लिए अपडेट नहीं Kia है. इस कारण अब डीलरशिप पर इसकी बुकिंग नहीं ली जा रही है. कार का मौजूदा स्टॉक प्रीमियम यानी ज्यादा दाम पर पर बेचा जा रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ