कार में ये गंदा काम कर रही थीं लड़कियां, पुलिस ने पकड़ा तो मचाया हंगामा !


उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत तो आपने सुनी ही होगी. इसी मुहावरे को सच कर दिखाा है चंद फैशनेबल लड़कियों ने. कार में बैठ कर गंदी हरकत कर रही इन लड़कियों ने पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर हंगामा मचाना और उल्‍टे पुलिस अधिकारी पर पहले रिश्‍वत देने की कोशिश की और फिर घूस मांगने का आरोप लगाना शुरू कर दिया.


अब आपके मन में यही सवाल उठ रहे होंगे कि कौन थीं ये पापा की परियां और क्‍या शर्मनाक हरकतें ये कार में बैठ कर कर रही थीं और ये अजीबोगरीब घटना आखिर हुई कहां? सब्र कीजिए हुज़ूर यहीं पर तो कहानी में भयंकर ट्विस्‍ट है. 


दरअसल ये कोई वास्‍तविक घटना नहीं, बल्कि एक स्क्रिप्‍टेड वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. इस वीडियो को अमर कटारिया नाम के एक्‍टर ने तैयार करके ट्विटर और फेसबुक पर डाला है. 


अमर कटारिया पहले भी इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने अनूठे अंदाज़ में समाज को कुछ न कुछ सार्थक संदेश देने की कोशिश करते रहे हैं. वह अपने साथी एक्‍टरों के साथ मिलकर ये वीडियो बनाते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है. 


उनके इस अनूठे ढंग की सराहना भी बहुत होती है. बड़ी संख्‍या में यूजर्स इन वीडियोज को लाइक शेयर और कमेंट करते हैं. कई बार तो कुछ लोग इसे वा‍स्‍तविक घटना समझ कर इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्‍यक्‍त करते हैं


सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में दिख रहा एक शख्स दो लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर पीने पर फटकार लगा रहा है. लड़कियां पुलिस वाले को पैसे देकर मामला शांत कराने की बात भी कर रही हैं. 


पर इस वायरल वीडियो की  सच्चाई यह है कि यह एक स्क्रिप्‍टेड यानी पूर्व नियोजित वीडियो है, जिसे युवाओं में शराब की बढ़ती लत के प्रति जागरूक करने के लिए डाला गया है. खासकर शराब पी कर ड्राइविंग से होने वाले खतरे को ले कर इसमें संदेश दिया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ