डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोलियों से भून कर हत्‍या


तमाम आपराधिक वारदात के आरोप में जेल में बंद डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अली की पुलिस की सुरक्षा के बीच सनसनीखेज ढंग से गोलियों से भून कर हत्‍या कर दी गई.

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये यह वारदात उस वक्‍त हुई जब यूपी पुलिस की टीम अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावरों ने पुलिस के काफिले पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. 

इस सनसनीखेज हमले को मीडिया और पुलिस के खुले आम सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर खुले आम फायरिंग जब हुई उस वक्‍त की पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरु को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस के काफिले पर हुए इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. 

जानकारी के मुताबिक दोनो अपराधियों की  हत्‍या करने के लिए तीन हत्‍यारे मीडियाकर्मी बन कर प्रेस लिखी बाइक से आए थे और गोली मारने के बाद उन्‍होंने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. तीनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मीडियाकर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन युवकों ने अतीक और अशरफ पर अचानक गोलियां दागनी शुरू कर दीं. जब तक दोनों समझ पाते तब तक  सिर में गोली मार दी. गोली उनके सिर को भेदते हुए निकल गई और मौके पर हड़कंप मच गया. गोली मारने के बाद युवकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. फिर उन्‍हें पुलिस ने दबोच लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ