रैश ड्राइविंग और बाइक पर स्टंटबाजी से हर साल हमारे देश में सैकड़ों लोगों की जान जाती है फिर भी युवाओं में यह खतरनाक और जानलेवा फितूर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। कई बार तो ये मनचले अपने साथ दूसरों की जान से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है।
आधी रात दो लड़कियों को बाइक पर अपने आगे और पीछे बैठा कर खतरनाक ढंग से स्टंट (Dangerous Stunts on Bike) करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क पर चलती ट्रैफिक के बीच दोनों लड़कियों को बैठा कर बाइक से स्टंट कर रहा है। कमाल की बात यह है कि दोनो लड़कियां भी उसे रोकने या समझाने के बजाय बाइक पर उछल-उछल कर इसके मजे लेती दिख रही हैं।
ट्वीटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो ने अबतक हजारों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय सड़क पर एक लडका व दो लड़कियां मतलब तीन लोग बाइक पर स्टंट कर रहे हैं।
बाइक पर जो दो लड़कियां दिख रही हैं। एक लडकी आगे व एक राइडर के पीछे बैठी हुई है। वीडियो के सामने आने के साथ ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस पर संज्ञान लेते हुए बाइक सवार शख्स पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवक और बाइक सवार लड़कियों की तलाश की जा रही है। इनका पता लगते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.