एक लड़की को मौज-मस्ती की इतनी तलब थी कि नाइट क्लब में एंट्री न मिलने पर वह क्लब के गेट पर ही कपड़े उतारने लगी। लड़की की इस अजीबोगरीब हरकत से वहां हंगामा मच गया और देखते ही देखते भीड़ लग गई।
वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। लोग लड़की की इस बदमिजाजी पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उसे बड़े घर की बिगड़ैल औलाद कह रहा है, तो कई लोग तो उसे नशे में बता रहे हैं।
वीडियो में करीब 20 साल की एक लड़की नाइट क्लब के बाहर बाउंसरों से बहस और हंगामा करती करती नजर आ रही है। वह क्लब के अंदर जाने की जि़द पर अड़ी है, पर गेट कीपर और बाउंसरों द्वारा रोके जाने पर हंगामा करने लगती है। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरता, तो वह अपने कपड़े उतारना शुरू कर देती है, जिसके बाद उसे जैसे-तैसे रोका जाता है.
यह घटना शुक्रवार बीते 24 मार्च की रात नागपुर में वर्धा रोड पर एक नाइट क्लब के बाहर की बताई जा रही है। यह घटना, जो सीसीटीवी नाइट क्लब और उसके के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई। घटना के कुछ दिन बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि क्लब में एंट्री न मिलने पर लड़की बाउंसरों को धमकी देते हुए अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. इस पर क्लब के पुरुष और महिला बाउंसरों ने उसे यह समझा कर शांत करने का प्रयास किया कि क्लब पहले ही रात के लिए बंद हो गया था, लेकिन जिद पर अड़ी लड़की ने सभ्यता की हदें पार कर हंगामा करना जारी रखा।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.