झारखंड के इस मंत्री की इलाज के दौरान मौत, कोरोना की चपेट में आकर फेफड़े हुए खराब


झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का चेन्‍नई के एक अस्‍पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टाइगर नहीं रहे। 

जगरनाथ महतो का निधन अहले सुबह 6:30 बजे बताया जा रहा है. मंत्री के निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन की सूचना देते हुए ट्वीट किया 'अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने कहा कि, झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है. जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है. राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 

पिछले दिनों अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था. सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात भी की थी । वहां स्थिति न सुधरने पर उन्हें एयर एंबुएं लेंस से चेन्नई ले जाया गया था। जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी थी।

कोरोना होने की वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे और प्रत्यारोपण भी किया गया था। महतो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्‍हें एयरलिफ्ट करा कर चेन्‍नई ले जाया गया था ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ