घनघोर बेज्‍जती : लालू के लाल, बिहार के मंत्री का सामान आधी रात होटल से बाहर निकाला !


बिहार सरकार के मंत्री और देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक होटल में बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है. यहां निजी दौरे पर आकर एक होटल में ठहरे तेजप्रताप का सामान एक होटल प्रबंधन ने बाहर निकाल दिया. 

आरोप है कि बिना सूचना दिए बिहार के मंत्री तेज प्रताप के सामान होटल से निकाला गया. जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप जिस कमरे में ठहरे थे उसमें से उनका सामान निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया गया. जिस समय सामान निकाला गया तो उस समय तेज प्रताप होटल में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके निजी सहायक और कुछ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. 


तेज प्रताप के पीए ने होटल संचालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. आरोप है कि देर रात करीब एक बजे होटल प्रबंधक के तेज प्रताप के सामान उनके रूप से बाहर निकाल दिया. तेज प्रताप के पीए ने पुलिस से होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.  


वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के अरकेडिया होटल का मामला बताया जा रहा है कि कैंट रोडवेज क्षेत्र के एक होटल के कमरा नंबर 206 में तेज प्रताप के निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए थे लेकिन वह दर्शन-पूजन के लिए बाहर गए थे. वह गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान होटल के काउंटर पर गया था. 


इसके साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक से भी कमरा खाली करवा लिया गया था. इस पर तेज प्रताप ने होटल प्रबंधन से नाराजगी जताई. तेज प्रताप रात में ही होटल छोड़कर बिहार के लिए रवाना हो गए. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ