हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा : मॉडलों से कराई जा रही थी जिस्‍मफरोशी, एक रात की कीमत…


मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंधेरी एक पॉश इलाके इलाके में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो महिला सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने  3 मॉडलों को गिरोह के चंगुल छुड़ाया है।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का संचालन कुछ हाई प्रोफाइल महिलाएं ही कर रही थीं, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है. इन्‍हें एक रात के लिए मॉडल से जिस्‍मफरोशी करवाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक मिलते थे। सेक्स रैकेट को बड़ी ही हाई प्रोफाइल तरीके से चलाया जाता था। 


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी महिला में से एक बुजुर्ग आरोपी महिला जिसकी उम्र 65 साल की है। ये बॉलीवुड के बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होती है। पार्टी के दौरान ये महिला उन मॉडल और टीवी कलाकार से संपर्क करती है जिन्हे पैसों की जरूरत होती है।


तीन महिला आरोपियों में से एक खुद को ज्योतिषी बता कर मॉडलों से संपर्क बनाती और उन्‍हें अपने जाल में फंसाती थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछा दिया। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 405 पर छापेमारी के बाद कार्यवाई की। 


जानकारी के मुताबिक मुख्‍य आरोपी महिला मुंबई के अंधेरी वेस्ट के एक पॉश अपार्टमेंट में रहती थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ