कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने बिट कार्ड शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है. बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को एक ईमेल भेज कर इसकी सूचना दी गई है. डेबिट कार्ड के शुल्क में यह बढ़ोतरी 22 मई 2023 से लागू होगी.
- कोटक महिंद्रा बैंक डेबिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क बढ़ाया, जानिए नई दरें
- ग्राहकों कोईमेल भेज कर बताया 22 मई से लागू होगी 60 रुपये की बढ़ोतरी
ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में कोटक बैंक ने बताया है कि डेबिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क को 199 रुपये + जीएसटी से बढ़ाकर 259 रुपये + जीएसटी किया जा रहा है और यह बढ़ोतरी
22 मई से लागू कर दी जाएगी.
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक कई तरह के बचत खाते और डेबिट कार्ड उपलब्ध कराता है, जिनकी सीमा और सुविधाएं अलग-अलग होती हैं. इन पर मिनिमम बैलेंस न रखने पर चार्ज समेत कई प्रकार के शुल्क भी वसूले जाते हैं.
इसके अलावा बैंक खाते में अपर्याप्त बैलेंस के कारण घरेलू (डोमेस्टिक) एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर रुपये 25 प्रति ट्रांजेक्शन का शुल्क वसूल करता है. कार्ड रहित नकद निकासी (आईएमटी) की सुविधा प्रदान करने के लिए ग्राहकों को प्रति माह एक मुफ्त ट्रांजेक्शन के अलावा बाद के हर लेनदेन पर 10 का शुल्क लिया जाता है. ग्राहक का डेबिट कार्ड के गुम होने या चोरी होने पर नया कार्ड जारी करने के लिए कोटक बैंक 200 रुपये का शुल्क लेता है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.