मारुति जुलाई में लॉन्‍च करने जा रही है ये शानदार गाड़ी, टोयोटा को देगी कड़ी टक्‍कर



टोयोटा की Innova Hycross जैसी होगी मारुति की नई गाड़ी, बनेगी भी उसी के प्‍लांट में 


मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि वह भारतीय बाजार में एक नई प्रीमियम एमपीवी पेश करेगी. यह नया मॉडल टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित होगा और जुलाई 2023 तक बाजार में  बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. जानकारी के मुताबिक मारुति की यह नई एमपीवी दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश की जाएगी और यह मारुति का सबसे महंगा प्रोडक्ट होगा


टोयोटा हाइक्रॉस जैसी होगी


यह एमपीवी काफी हद तक टोयोटा की लोकप्रिय इनोवा हाइक्रॉस जैसी ही होगी. इसे भी ग्रैंड विटारा की तरह टोयोटा के बिदादी प्‍लांट में बनाया जाएगा. दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत टोयोटा इसका निर्माण कर मारुति सुजुकी को सप्लाई करेगी. मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने इसकी पुष्टि की करते हुए बताया है कि कीमत के लिहाज से यह एक मजबूत हाइब्रिड, थ्री रो सिटिंग वाली टॉप-ऑफ-द-लाइन पैसेंजर व्‍हीकल होगी. कार्बन-फ्रेंडली हाइब्रिड तकनीक वाली यह एमपीवी लगभग दो महीने में बाजार में आ जाएगी. यह प्रीमियम एमपीवी टोयोटा की ऐसी पहली गाड़ी होगी, जिसे भारत में मारुति सुजुकी के लिए रीबैज किया जाएगा. इसे मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा. पिछले साल टोयोटा ने भी बताया था कि वह वित्तीय वर्ष 2022-2023 में एक सी-एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी, जिसे उसके गठबंधन सहयोगी मारुति सुजुकी के साथ भी साझा किया जाएगा.


क्‍या- क्या होगा अलग


गठबंधन के अन्य क्रॉस-बैज उत्पादों की तरह ही मारुति की यह एमपीवी स्टाइलिंग के मामले में इनोवा हाइक्रॉस कुछ अलग होगी. दोनों में सबसे प्रमुख अंतर फ्रंट ग्रिल की डिजाइन में देखने को मिलेगा. इसके साथ ही बम्पर और हेडलैम्प का डिजाइन की भी अलग होने की उम्मीद है.  पिछले हिस्से में कुछ और स्टाइलिंग ट्वीक्स में नेक्सा थीम के साथ एक अलग सा टेल-लैंप डिजाइन देखने को मिल सकता है जो कुछ-कुछ ग्रैंड विटारा, बलेनो और फ्रोंक्स की तरह दिखने वाला हो सकता है. इंटीरियर शेड्स के मामले में भी फर्क देखने को मिलेगा. नई मारुति एमपीवी टोयोटा टीएनजीए-सी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. इसमें नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो इनोवा हाइक्रॉस में भी है.


प्रीमियम एमपीवी कर नहीं होगा वॉल्यूम उत्पाद


टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस पहले से ही एक लोकप्रिय गाड़ी है और इसके लिए लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है. इसे देखते हुए टोयोटा ने फिलहाल इसकी बुकिंग रोक दी है. ऐसे में यह देखना होगा कि टोयोटा मारुति के इस मॉडल के कितनी यूनिट बनाकर दे पाएगी. हालांकि यह तो जाहिर है कि शुरू में इसका उत्‍पादन मास लेवल पर नहीं होगा. 


जिम्नी और फ्रोंक्स भी मारुति के नए आकर्षण


मारुति ने हाल ही में Fronx को 7.47 लाख रुपये में लॉन्च किया था, और ब्रांड के लिए अगला बड़ा लॉन्च जिम्नी है, जो अगले महीने होगा. प्रीमियम एमपीवी इस साल जुलाई तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और उसके बाद डिलीवरी शुरू होगी. तीनों मॉडल नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेचे जाएंगे.


विदेशों में धड़ाधड़ बिक रहीं टोयोटा-सुजुकी की ये कारें


2017 में टोयोटा-सुजुकी गठजोड़ होने के बाद से लेटेस्ट जनरेशन वाली बलेनो, सियाज, एर्टिगा और यहां तक कि सेलेरियो को भी दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व सहित कुछ बाजारों में टोयोटा के रूप में बेचा जा रहा है. इसी तरह यूरोप में, दो टोयोटा मॉडल, आरएवी-4 और कोरोला वैगन, क्रमशः सुजुकी की पेशकश - ए-क्रॉस और स्वास के रूप में बेचे जाते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ