प्रीमियम हैचबैक व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में C3 और C3 EV की लॉन्चिंग के बाद सिट्रोएन अब इस कार के एक और वर्जन Citroen C3 Air cross को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है. सी 3 एयरक्रॉस एक मेड-इन-इंडिया कार होगी जिसे 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा.
कंपनी ने बताया है कि यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट होगा, जिसे सबसे पहले भारत में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा और इसके बाद ही दुनिया के अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा. सी 3 एयरक्रॉस पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी और इस साल के अंत तक इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह हृयुंदे की क्रेटा और किया की सेल्टॉस, मारुति की ग्रैंड विटारा और फॉक्सवैगन की टाइगन को भारतीय बाजार में कड़ी टक्कर देगी.
C3 Air cross वास्तव में सिट्रोएन की दूसरी पीढ़ी की SUV होगी और वैश्विक स्तर पर पहली पीढ़ी की C3 एयरक्रॉस को रिप्लेस कर सकती है. सी3 एयरक्रॉस लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी और इसमें कूपे-एसयूवी के बजाय प्रॉपर एसयूवी डिजाइन देखने को मिलेगा. इस एसयूवी के कुछ स्पाई शॉट्स और आज सामने आए टीज़र से पता चलता है कि इसमें Citroen C3 जैसे स्टाइल की झलक मिलने की उम्मीद है. दोनों मॉडलों में स्प्लिट हेडलाइट सेट-अप, ग्रिल और रैपअराउंड टेल-लैंप जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स अन्य बिट्स में समानता देखने को मिल सकती है. हालांकि लेकिन C3 Aircross कुल मिलाकर एक बहुत बड़ी गाड़ी होगी.
इसके स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि C3 एयरक्रॉस को थ्री रो सिटिंग का लेआउट मिल सकता है, हालाँकि, यह लॉन्च के समय ही पता चलेगा कि कंपनी इसे पेश करेगी या नहीं.
इसमें जीप, फिएट द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जो मेड-इन-इंडिया सिट्रोएन सी3 में भी इस्तेमाल हुआ है. इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से कंपनी को अपनी इस नई एसयूवी की कीमतों को फिकायती स्तर पर रखने में मदद मिलेगी.
इंजन की बात करें, तो C3 Aircross में 110hp और 190 Nm टॉर्क वाला दमदार इंजन देखने को मिल सकता है, जो इसे एक पेपी लिटिल क्रॉसओवर बनाएगा. C3 एयरक्रॉस में इस इंजन के साथ गियरबॉक्स का क्या विकल्प मिलता है, जह अभी देखा जाना है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.