महाराष्ट्र के अकोला में तूफानी बारिश के चलते एक मंदिर के शेड पर पेड़ गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. भयंकर हादसे से मंदिर परिसर में कोहराम मच गया. राज्य सरकार के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बालापुर तालुक में बाबूजी महाराजा मंदिर परिसर के लकड़ी के छप्पर पर नीम का पेड़ गिर गया है। इससे टिन शेड गिर गया. वहा मौजूद करीब 40 लोग उसके नीचे दब गए. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसपी ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों को समय पर उचित इलाज दिलाने में मदद की. हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज जारी है।
घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अकोला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अकोला की जिला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया है कि हादसे के वक्त शेड में 40 लोग थे. ये लोग बारिश से बचने के लिए वहां खड़ें हुए थे, तभी टीन शेड पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया।
करीब 40 लोग शेड के नीचे थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान और लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अकोला में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्वीट किया कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि अकोला में पेड़ के एक शेड पर पेड़ गिरने से लोगों की मौत हो गई। घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों और उनके परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद देने का फैसला किया है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.